Balance Sheet (आर्थिक चिट्ठा) क्या है ?
व्यवसाय के स्थिति को प्रकट करने के लिए
जो लेखा तैयार किया जाता है, उसे
Balance Sheet कहा
जाता है।
दूसरे शब्दों में इसे हम ऐसे भी कह सकते
है कि सम्पत्ति एवं दायित्वों के स्थिति को प्रकट करने के लिए जो लेखा
तैयार किया जाता है। उसे Balance Sheet (आर्थिक चिट्ठा) कहा जाता है।
Balance Sheet (आर्थिक चिट्ठा) कोई खाता नहीं है केवल
विवरण-पत्र है जिसमें व्यापार की पूँजी, ऋण, सम्पति एवं जायदाद के साथ-साथ समस्त
देनदारों व
लेनदारों के खातों का शेष लिखते हैं इसलिए इसे व्यापार का संक्षिप्त आर्थिक विवरण कहा गया
है।
स्थिति विवरण एक निश्चित समय पर किसी
चालू व्यवसाय की वित्तीय की तस्वीर है।
Balance Sheet में बायें पक्ष को Capital And
Liabilities (पूंजी व दायित्व पक्ष) कहा
जाता है तथा दायें पक्ष को Assets And Properties (सम्पत्ति व जायदाद)कहा जाता हैं।
Balance Sheet बनाने के निम्नलिखित मुख्य उद्देश्य या लाभ है :
- Balance Sheet से व्यापारी की आर्थिक स्थिति का ज्ञान होता है।
- Balance Sheet से सम्पतियों की प्रवृत्ति तथा मूल्य का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।
- Balance Sheet से दायित्वों की प्रकृति तथा सीमा की जानकारी होती है।
- Balance Sheet से पूँजी में वृद्धि अथवा कमी की जानकारी हो जाती है।
- Balance Sheet चिट्ठे की सहायता से व्यापार का मूल्य तथा ख्याति का मूल्य निर्धारित किया जा सकता है।
- Balance Sheet से फर्म की ऋणों के भुगतान करने की क्षमता का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।
- Balance Sheet से व्यापार की लाभप्रदता का ज्ञान होता है।
- Balance Sheet द्वारा व्यावसायिक शुद्ध लाभ/हानि तथा व्यवसायी के आहरण का ज्ञान होता है।
Balance Sheet में बायें पक्ष को Capital
And Liabilities (पूंजी व दायित्व पक्ष) कहा
जाता है तथा दायें पक्ष को Assets And
Properties (सम्पत्ति व जायदाद)कहा जाता हैं।
Capital And Liabilities Side में आने वाले मदों को निम्न पांच शीर्षकों के अंतर्गत दिखाया
जाता है :
- Share Capital (अंश पूंजी )
इस शीर्षक के अंतर्गत निम्नलिखित तरह के
पूंजी को दिखाया जाता है :
- Equity Share Capital (समता अंश पूंजी )
- Reserve And Sur-Plus Income (संचित एवं आधिक्य)
इस शीर्षक के अंतगर्त निम्नलिखित तरह के
लाभों को लिखा जाता है :
- General Reserve (सामान्य संचित)
- Capital Reserve ( पूंजी संचित)
- P/L (Cr.) (लाभ-हानि जमा)
- Security Premium (प्रतिमूर्ति प्रब्याज)
- Share Forfeiture (अंशों का हरण)
- Secured Loans (सुरक्षित ऋण)
इस शीर्षक के अंतर्गत निम्नलिखित तरह के
दायित्वों को दिखाया जाता है :
- Debenture (ऋणपत्र)
- Bonds (बंधन)
- Bank Loan (अधिकोष ऋण)
- Mortgage Loan ( बन्धक ऋण )
- Current Liabilities (चालु दायित्व)
इस शीर्षक के अंतर्गत निम्नलिखित
अल्पकालीन दायित्वों को लिखा
जाता है :
- Creditor (लेनदार)
- B/P (देय विपत्र )
- Bank Overdraft ( बैंक अधिविकर्ष)
- Outstanding Expense (अदत्त व्यय)
- Advance Income (अग्रिम आय)
- Provisions ( प्रावधान)
इस शीर्षक के अंतर्गत निम्नलिखित
प्रावधानों को लिखा जाता है :
- Provision For Bad Debts (अप्राप्य ऋण के लिए प्रावधान )
- Provision For Taxation (करो के लिए प्रावधान )
- Provision For Repairs ( मरम्मती के लिए प्रावधान )
********************************************************************
Assets And Properties Side में आने वाले मदों को निम्न तीन शीर्षकों के अंतर्गत दिखाया
जाता है :
- Fixed Assets (स्थायी सम्पत्ति)
जिस सम्पत्ति में बराबर परिवर्तन नहीं
होता है, उसे इस शीर्षक के
अंतर्गत दिखाया जाता है। इसमें आने वाले
मदों का नाम इस प्रकार है :
- Land And Building
- Plant And Machinery
- Furniture And Fixture
- Loose Tools
- Goodwill
- Patent Right
- Trade Marks
- Current Assets (चालू सम्पत्ति)
जिस संपत्ति में बराबर परिवर्तन होता
रहता है, उसे इसमें दिखाया जाता है। इसके मदों का निम्नलिखित नाम है :
- Cash
- Bank
- Debtors
- Investment
- Stock
- Prepaid Expense
- Accrued Income
- Miscellaneous Expenditure (विविध व्यय )
इस शीर्षक के अंतगर्त अवास्तविक
सम्पतियों को दिखाया जाता है। कुछ खर्च
एवं हानियों को तत्काल सम्पत्ति के रूप
में दिखाया जाता है परन्तु
धीरे-धीरे इसे P/L Account में
जाकर समाप्त कर दिया जाता है।
निम्न मदों को इसमें दिखाया जाता
है :
- Preliminary Expense (प्रारंभिक व्यय)
Balance Sheet की निम्नलिखित विशेषताएँ है :
- Balance Sheet एक खाता नहीं है अपितु एक विवरण-पत्र है।
- Balance Sheet इसमें पूंजी एवं दायित्वों और सम्पत्ति एवं जायदादों को दिखाया जाता है।
- Balance Sheet को दो भागों में विभाजित किया जाता है - बायें भाग को दायित्व भाग (Liabilities Side) तथा दायें भाग को सम्पत्ति भाग(Assets Side) कहा जाता है।
- Balance Sheet के दोनों पक्षों के योग बराबर होते हैं।
Balance
Sheet As On 31st March 2017
Liability
|
|
Amount
|
Assets
|
|
Amount
|
Capital
|
|
72100
|
Fixed Assets
|
|
18360
|
Capital
|
66510
|
|
Computer A/c
|
16000
|
|
+ Net Profit
|
5590
|
|
Furniture A/c
|
2360
|
|
|
|
|
|
|
|
Loan
|
|
15000
|
Current Assets
|
|
75940
|
Vijay Loan A/c
|
15000
|
|
a. Closing Stock
|
32000
|
|
|
|
|
b. Sundry Debtors
|
18500
|
|
|
|
|
Sundry Debtors
|
18500
|
|
Current Liability
|
|
7200
|
c. Bank Balance
|
4000
|
|
(a) Sundry Creditors
|
3700
|
|
Cash at Bank
|
4000
|
|
Sundry Creditors
|
3700
|
|
d. Cash In Hand
|
1440
|
|
(b) Other Liability
|
3500
|
|
Cash In Hand
|
1440
|
|
Unpaid Salary
|
3500
|
|
e. Loan & Advance
|
|
|
Prepaid Commission
|
|
|
f. Deposit
|
20000
|
|
Advance Rent
|
|
|
Fixed Deposit
|
20000
|
|
|
|
|
g. Investment
|
|
|
|
|
|
h. Miscellaneous Expenses
|
|
|
|
|
94300
|
|
|
94300
|
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें