शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018

Corel 20


Shaping Dockers
     Corel Draw में Window Menu Bar में Dockers Option के अन्‍तर्गत Shaping Option आता है जिस पर Click करने के बाद हम किन्‍ही Objects पर निम्‍न कार्य कर सकते है।
1.     Weld
2.     Trim
3.     Intersect
4.     Simplify
5.     Front Minus Back
6.     Back Minus Front
>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>> 
1.     Weld:- किन्‍ही दो Objects को आपस में जोडकर एक आकृती बनाने के लिए हम Weld Option का प्रयोग करते है इसमें तीन Option दिखाई देते है Source Object, Target Object एवं Weld to
a.     Source Object:- वो Object जो Select किया रहता है और जिसे बाद में अन्‍य किसी Object के साथ जोड देते है इसे Check करने पर नया Weld किया Design तो प्राप्‍त होता ही है साथ हि Source Object की मूल प्रति सुरक्षित रहती है।
b.     Target Object:- वो Object जो Select नही किया गया है जिससे Source object को जोडना है वह Target Object कहलाता है इस पर चेक लगाने पर नयी weld आकृती तो बनती ही है साथ ही Target Object कि मूल प्रति भी सुरक्षित रहती है।
c.      Weld To:- Source या target object पर Check लगाने के बाद weld to पर Click करके weld करने की प्रक्रिया को आगे बढाते है।
Note:- यदि हम दोनो पर ही चेक नही लगाते तो केवल Weld की गयी आकृती ही प्राप्‍त होगी कोई भी मूल आकृती नही बचेगी।
>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>> 
2.     Trim:- यदि दो object आपस में एक दूसरे को overlap (एक आकृती द्वारा दूसरी को ढकना) कर रहे है तो Overlap किये गये भाग को remove करने के लिए हम Trim option का प्रयोग करते है इसमें आप weld option कि तरह Source एवं Target object को save रख सकते है। इसका प्रयोग निम्‍न पर नही कर सकते-
a.     Paragraph Text
b.     Dimension Line
c.      Clone Objects के Masters
>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>> 
3.     Intersect:- यदि दो object आपस में एक दूसरे को overlap (एक आकृती द्वारा दूसरी को ढकना) कर रहे है तो Overlap किये गये भाग को save करके बाकी भाग को हटाने के लिए हम Intersect option का प्रयोग करते है। इसमें आप weld option कि तरह Source एवं Target object को save रख सकते है। इसका प्रयोग निम्‍न पर नही कर सकते-
a.     Paragraph Text
b.     Dimension Line
c.      Clone Objects के Masters
4.     Simplify:- यदि दो object आपस में एक दूसरे को overlap (एक आकृती द्वारा दूसरी को ढकना) कर रहे है तो Overlap किये गये पिछले भाग के हिस्‍से को हटाकर नई आकृती बनाने के‍ लिए हम Simplify option का प्रयोग करते है। इसमें दोनो Objects को Pick tool द्वारा Select करना अनिवार्य है नही तो Simplify का कार्य नही होगा। इसमें Front वाली आकृती सूरक्षीत रहती है पर overlap हो रही आकृती की मूल सूरक्षीत नही रहती
5.     Front Minus Back:- यदि दो object आपस में एक दूसरे को overlap (एक आकृती द्वारा दूसरी को ढकना) कर रहे है तो Overlap किये गये पिछला भाग एंव आकृती दोनो को ही हटाकर एक नयी आकृती बनाना है तो Front Minus Back का प्रयोग करेगे। इसमें केवल उपर वाली आकृती का वो हिस्‍सा ही बचेगा जो Overlap नही कर रहा है। इस कार्य को करने के लिए Pick tool द्वारा दोनो Objects को Select करना अनिवार्य है।
6.     Back Minus front:- यदि दो object आपस में एक दूसरे को overlap (एक आकृती द्वारा दूसरी को ढकना) कर रहे है तो Overlap किये गये पिछला Object का हिस्‍सा हट जाता है साथ ही Source Object भी पूर्ण रुप से हट जाता है। इस कार्य को करने के लिए Pick tool द्वारा दोनो Objects को Select करना अनिवार्य है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Fundamentals of Computer

Reversing Journal Voucher

  Reversing Journal Voucher एक प्रकार से नकली Vouchers होते है जो कि हम Final Accounts में किसी Data को Add करने के लिए बनाए जाते है ताकि ...