Q. Working with shapes & Colors in Corel Draw
Corel Draw में
विभिन्न प्रकार की मूल आक़ृतियों (Shapes); जैसे
रेखा (line), आयत (Rectangle), दीर्घ- वृत्त (Ellipse) के
साथ-साथ विशिष्ट आकृतियों जैसे – बहुभुज (Polygon), सितारा (Star), कॉलआउट्स (Callouts), पूर्वपरिभषित
आकृतियॉं (Predefine
Shapes) आदि बनायी और सम्पादित
की जा सकती है।
Working with Lines (रेखाऔं के साथ कार्य)
Freehand
Tool:- Corel draw में सीधी रेखा बनाने
के लिये इसके tool box पर Curve Flyout पर
क्लिक करने पर प्रदर्शित होने वाले Flyout से Freehand tool को सेलेक्ट किया जाता है। Curve बनाने के लिए भी Freehand Tool का स्तेमाल किया जाता है।
Pick Tool:- किसी रेखा या object को select करने के लिए pick tool का
उपयोग किया जाता है।
Bezier Tool
:- कोरल ड्रा में सीधी अथवा तेढी मेढी Bezier रेखा बनाने के लिए Curve Flyout में स्थित Bezier Tool का
उपयोग किया जाता है।
Creating
Rectangle and Square (आयत एवं
वर्ग बनाना)
Rectangle
tool:- Corel draw में आयत एवं वर्ग
बनाने के लिये इसके टूल बॉक्स में स्थित rectangle tool का
प्रयोग किया जाता है। सामान्यत: हम आयत बना सकते है परन्तु वर्ग बनाने के लिए Ctrl Key का प्रयोग किया जाता है।
Creating
Ellipse, Circle, Arc etc (दीर्घ
वृत्त, वृत्त, चाप )
Ellipse
Tool:- Corel Draw में दीर्घवृत्त बनाने के लिए Ellipse Tool का प्रयोग किया जाता है। दीर्घ्वृत्त बनाते समय, यदि की-बोर्ड से Ctrl की को दबा दिया जावे तो बनने वाली आकृति वृत्त
होती है। बनाये गये दीर्घवृत्त तथा वृत्त को चाप या पाई में परिवर्तन के लिए Shape tool अथवा Property Bar का
प्रयोग कर सकते है।
Creating
Polygon and Star (बहुभुज एवं
सितारा बनाना)
Polygon
Tool:- Corel Draw में Polygon बनाने के लिए Object flyout में स्थित polygon
tool का प्रयोग किया जाता है। by default पांच भुजाऔं वाला polygon बनता है, corel draw में न्युनतम
3 एवं अधिकतम 500 भुजाऔं वाला polygon बना सकते है। Polygon की भुजाऔं को बढाने के लिए हम property bar में स्थित Number of point on polygon, Option का प्रयोग कर सकते है। polygon बनाने पर उसकी property bar में एक star
option भी दिखता है जिसकी
सहायता से हम सितारा (Star)
बना सकते है। Number of point on polygon कि सहायता से सितारे कि भुजाऍं बढा सकते है, एवं Sharpness of polygon का प्रयोग करके सितारे कि sharpness (नोक) बढ़ा सकते है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें