How to manage pallets in Corel Draw
पैलेटस् को व्यवस्थित करना (Managing Palettes)
कोरलड्रा की Application window में दायीं ओर by default प्रदर्शित
होने वाली ऊर्धवाधर स्ट्रिप (vertical Strip), जिसमें
छोटे-छोटे वर्गो में विभिन्न रंग प्रदर्शित होते है, Color palette कहलाती
है। Color palette किसी drawing object में रंग
भरने के लिये सर्वोपयुक्त स्थान है। किसी object को कलर
देने के लिए माउस के left
click का प्रयोग किया जाता है एवं right click की सहायता से Object की Outline को कलर किया जाता है। कलर पेलेट को उपर निचे करने
के लिए इसमें Scroll Up एवं Scroll Down buttons दिये होते है। Color Palette को Undock किया जा सकता है। इस Floating palette के आकार में परिवर्तन किया जा सकता है। इसे Corel Draw की Application window के किसी भी Side
पर Dock कर सकते है। Color palette पर प्रदर्शित होने वाले रंगो को छोटे-छोटे वर्गो
के wells के रूप में उल्लेखित किया जाता है। किसी color पर mouse pointer ले जाने
पर उसका नाम प्रदर्शित होता है। color palette के सबसे निचे स्थित
बटन पर click करने पर color palette पर
स्थित सारे colors दिखने लगते है एवं जैसे ही palette के अलावा कहि ओर click करते है
तो वह वापस एक कालम में प्रदर्शित होने लगते है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें